Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : कल्याणेश्वरी नाका पोस्ट से पुलिस को मिले नगद 5 लाख

Advertisement
Advertisement
Nirsa : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के सालानपुर थाना के कल्यानेश्वरी फाड़ी अंतर्गत बंगाल-झारखंड सीमा पर कल्यानेश्वरी नाका चैक पोस्ट पर आसनसोल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार 16 मार्च को चलाये जा रहे पुलिस जांच अभियान में बंगाल से झारखंड की ओर जा रहे झारखंड नम्बर (JH02BE8005) के चार पाहिया वाहन मारुति स्विफ्ट से नगद पांच लाख रुपए बरामद किये गए. नगद रुपयों के बिषय में सटीक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने रुपये जब्त कर  वाहन एवं उस पर सवार लोगो को छोड़ दिया तथा नगद रुपयों के बिषय में जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जो दुर्गापुर से झारखंड की ओर जा रहे थे. नगदी रुपयों के विषय में वाहन पर सवार सतीश सिंह ने बताया कि वह दुर्गापुर से झारखंड के रांची में इलाज के लिये डॉक्टर के पास जा रहे हैं. जांच के दौरान सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्ज्वल साहा, एसआई संजय सिन्हा, चुनाव आयोग की एसएसटी एवं एफएसटी टीम के अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-control-room-will-be-functional-round-the-clock-in-holi/">धनबाद

: होली में चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही