Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा :  बैजना कोलियरी समरसेबल पंप हाउस से 4 लाख के केबल और क्वायल की लूट

Advertisement
Advertisement
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र में सोमवार 21 फरवरी की रात लुटेरों के दल ने देवियाना मोड़ के समीप बैजना कोलियरी 31 नंबर एवं सिंहपुर सिम का पानी निकासी के लिए लगाए गए समरसेबल पंप पर धावा बोलकर पंप ऑपरेटर मांगू दास एवं निजी सुरक्षा कर्मी सारस रविदास को बंधक बना लिया और लगभग 4 लाख रुपये का ट्रांसफार्मर क्वायल और केबल लूट कर चलते बने. लुटेरों के जाने के बाद पंप ऑपरेटर ने हाजिरी बाबू को जानकारी दी. उसके बाद ईसीएल और निरसा पुलिस का गश्ती दल पहुंचा. तब तक लुटेरे भागने में सफल रहे.

   लगातार लूट की घटना से कर्मियों में दहशत

कोलियरी प्रबंधन द्वारा निरसा थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. लगातार कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट की घटना के कारण श्रमिक और प्रहरी रात्रि पाली में ड्यूटी करने से भी कतरा रहे हैं. जानकारी देते हुए पंप ऑपरेटर मांगू दास एवं निजी सुरक्षाकर्मी सारथ रविदास ने बताया कि रात्रि लगभग 1:45 बजे पंप चालू कर वहां बैठे थे. तभी पीछे से 20- 25 लुटेरों ने उन्हें कब्जे में ले लिया. उसके बाद लुटेरों ने उन्हें पंप हाउस से लगभग 200 मीटर दूर जंगल के समीप ले जाकर बैठा दिया. 5 लुटेरे अगल-बगल हरवे हथियार के साथ खड़े रहे. इधरअन्य लुटेरों ने पंप हाउस के समीप लगे ट्रांसफार्मर रूम का ताला तोड़कर केबल एवं 315 केबीए के ट्रांसफार्मर में लगे क्वायल को लूट लिया. लुटेरों ने लगभग 75 किलो तांबे एवं पीतल का क्वायल लूट लिया. खंभे से ट्रांसफार्मर में आए लगभग 40 फीट केवल भी काट लिया. लूटपाट के बाद लुटेरे चले गए.

  हरवे हथियार से लैस थे लुटेरे

पंप ऑपरेटर ने बताया कि केवल लुटेरों की संख्या लगभग 25 थी. सभी ने हाथ तथा चेहरे को रुमाल एवं गमछे से ढक रखा था. केबल लुटेरों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी और संथाली में बातचीत कर रहे थे. सभी लुटेरों के हाथ में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, तलवार था. उन लोगों के पास थैला भी था. बोल रहे थे कि इसमें बम है. बैजना कोलियरी के इंजीनियर विकास मीणा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से लूटे गए क्वायल एवं केवल की कीमत लगभग 4 लाख रुपये है.

  अब ट्रांसफार्मर का क्वायल केबल लुटेरों के निशाने पर

पहले लुटेरे कोलियरी क्षेत्रों में आते थे तथा कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट कर चले जाते थे. परंतु अब केवल ट्रांसफार्मर के क्वायल लूटने में लुटेरे दिलचस्पी ले रहे हैं. इससे पूर्व 12 फरवरी को बैजना कोलियरी के 25 नंबर बिजली घर पर लुटेरों ने धावा बोला था तथा स्विच मैन को बंधक बनाकर बिजली घर में लगे 315 केबीए ट्रांसफार्मर की दीवार तोड़ कर उसमें लगा तांबे एवं पीतल का क्वायल लूट लिया था. सोमवार की रात्रि भी समरसेबल पंप के पास लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें लगे तांबे एवं पीतल के क्वायल को लूट लिया. उस स्थान से लुटेरों ने मात्र 40 फीट केबल ही काटा. स्पष्ट है कि लुटेरों की रुचि केबल से ज्यादा ट्रांसफार्मर में लगे क्वायल को लूटने में है.

  एनएच 2 से मात्र 500 फीट की दूरी पर पंप हाउस

देवियाना मोड़ स्थित जिस समरसेबल पंप हाउस से लूटपाट हुई, वह एनएच दो से मात्र 500 गज की दूरी पर है. समरसेबल पंप हाउस से मात्र 50 फीट की दूरी पर एनएच 2 से देवियाना गांव एवं बैजना कोलियरी जाने के लिए रास्ता है. रास्ते से लोगों का आवागमन होता रहा, परंतु किसी को भनक तक नहीं लगी. पंप ऑपरेटर ने आरोप लगाया कि ईसीएल का गश्ती दल इस रास्ते से पार होता है. परंतु कभी भी रुक कर पंप हाउस आने का कष्ट नहीं करता. जब लुटेरे लूट रहे थे, उस वक्त बिजली कटी हुई थी. फिर भी पेट्रोलिंग पार्टी ने पंप हाउस तरफ आना उचित नहीं समझा. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-massas-stopped-the-work-of-hanumanta-outsourcing-company-of-dahibari/">निरसा

: मासस ने किया दहीबाड़ी की हनुमंता आउट सोर्सिंग कंपनी का काम ठप [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/nirsa-massas-stopped-the-work-of-hanumanta-outsourcing-company-of-dahibari/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही