Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : बीरसिंहपुर पंचायत भवन पर ताला लटका देख भड़की सखी मंडल

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा प्रखंड के बीरसिंहपुर पंचायत में पंचायत भवन में ताला लटके जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. 5 अगस्त को बीरसिंहपुर के सखी मंडल को पंचायत भवन बंद रहने के कारण खुले आसमान के नीचे बैठक करनी पड़ी. जिसके बाद सखी मंडल के सब्र का बांध टूट गया. सखी मंडल की आक्रोशित प्रतिनिधियों ने मुखिया पुष्पा कुमारी पर मनमानी का आरोप लगाया है. मुखिया पर असहयोग का आरोप खुले आसमान में बैठक करने के बाद सखी मंडल ने कहा कि पंचायत भवन पर ताला लगने की घटना पहली बार नहीं है. सखी मंडल बैठक करने आती हैं तो अक्सर पंचायत भवन का मुख्य गेट बंद रहता है. मुखिया भी अपेक्षित सहयोग नहीं करतीं. सखी बहनें कहती हैं कि पंचायत भवन को लेकर मुखिया को जितना हक है उतना ही हक पंचायत के सभी ग्रामीणों को है. सखी बहनों ने सखी मंडल का सामान रखने और बैठक करने के लिए मुखिया से एक स्थायी कमरा देने की मांग की है. सखी मंडल पर मुखिया का पलटवार पंचायत की मुखिया पुष्पा कुमारी ने कि वो बाहर गयी हुईं थीं, जिसके कारण पंचायत भवन नहीं खुलवाया. सखी मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी सखी मंडल की बैठक होती है, भवन को गंदा कर चली जाती है. पंचायत भवन की साफ-सफाई उन्हें ही करवानी पड़ती है. यह">https://lagatar.in/nirsa-a-batch-of-80-kanvidas-left-for-deoghar-from-chirkunda-with-the-slogan-of-bol-bam/">यह

भी पढ़ें : निरसा : बोल बम के नारे के साथ चिरकुंडा से 80 कांविड़यों का जत्था देवघर रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही