Search

निरसा: एग्यारकुंड के शिक्षकों पर चुनाव में भाजपा का साथ देने का आरोप

Nirsa : मैथन के अजय सोरेन ने एग्यारकुंड प्रखंड के नोडल पदाधिकारी सह शिक्षक प्रमोद झा सहित अन्य 5 शिक्षकों पर राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में काम करने एवं चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि पांचों सरकारी शिक्षकों को आगामी पंचायत चुनाव से दूर रखा जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव कराए जा सके. सोरेन ने आरोप लगाया है कि उक्त पांचों शिक्षक अक्सर आम लोगों को पंचायत चुनाव में जिताने का दम भरते हुए कई लोगों से पैसा तक की बात कर चुके हैं. इसलिए निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए उक्त सभी सरकारी शिक्षकों को चुनाव कार्य से दूर रखा जाए. एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि शिकायत मिली है, जिस पर जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मालूम हो कि जिन शिक्षकों पर यह आरोप लगा है, उनमें से प्रमोद झा एग्यारकुन्ड प्रखंड के चुनाव नोडल पदाधिकारी भी हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//