Nirsa : कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित टेंपो स्टैंड में चोरी का मोबाइल बेचने आए एक युवक को टेंपो चालकों ने पकडकर जीआरपी कुमारधुबी के हवाले कर दिया. हालांकि क्षेत्र चिरकुंडा थाना का होने के कारण जीआरपी ने उस युवक को चिरकुंडा पुलिस को सौंप दिया. इस संबध में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक ने अपना नाम तापस हाडी बताया. वह मैथन आजाद नगर का रहने वाला है. वह कहीं से मोबाइल चोरी कर बेचने के लिए टेंपो स्टैंड पर गया था. उन्होंने कहा कि युवक कचरा चुनने का काम करता है और नशेड़ी भी है. प्रभारी ने बताया कि वह गलफरबाडी ओपी में किसी मामले को लेकर जेल जा चुका है. पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-if-payment-is-not-made-then-there-will-be-no-treatment-under-ayushman-bharat/">धनबाद:
भुगतान नहीं तो आयुष्मान भारत के तहत इलाज भी नहीं [wpse_comments_template]
भुगतान नहीं तो आयुष्मान भारत के तहत इलाज भी नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment