Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : करोड़ों की लागत से बने शौचालय में लटका है ताला

Advertisement
Advertisement
Nirsa : कहने को तो चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र ओडीएफ घोषित हो चुका है, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है. नगर परिषद क्षेत्र में आठ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया. एक शौचालय की लागत 24 लाख 48 हजार रुपये है. शौचालय इस उद्देश्य से बनाया गया था कि कोई व्यक्ति खुले में शौच ना करे. परंतु करोड़ों की लागत से बने  शौचालय खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. शौचालय चिरकुंडा नगर परिषद के उदासीन रवैये के कारण चालू नहीं हो सका. हालांकि नगर परिषद अपनी पीठ खुद थपथपाने में लगा है और झूठी दलील देकर शौचालय को सुचारू रूप से चलने की बात कह रहा है. इधर नगर परिषद ने दर्जनों मॉडल शौचालय भी बनाये, जिसकी लागत प्रति शौचालय दो लाख है. सही रख रखाव नहीं होने के कारण ये शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एग्यारकुंड प्रखंड में धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने भी इसकी जांच कराने की बात कही थी, जो अब तक नहीं हो सकी. [caption id="attachment_271408" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/model-shochalay-300x168.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> र्जर स्थिति में वीरान पड़ा मॉडल शौचालय[/caption] नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन से जानकारी ली गई तो उन्होंने सीधे कह दिया कि शौचालय सुचारू रूप से चल रहा है, जबकि तस्वीरें असली हालात बयां करने के लिए काफी हैं. सभी सामुदायिक शौचालयों में ताला लटका साफ देखा जा सकता है. पूर्व पार्षद प्रोफेसर अरुण कुमार ने बताया कि शौचालय निर्माण में जनप्रतिनिधियों ने पैसे की बंदरबाट की है और क्षेत्र की जनता खुद को छला हुआ महसूस कर रही है. बोर्ड की बैठक में उनकी धर्मपत्नी सह पार्षद भारती देवी ने कई बार आवाज उठाई, परंतु सुना नहीं गया. इसके लिए सारे जनप्रतिनिधि और अफ़सर जिम्मेवार हैं. उन्होंने जांच की मांग की. स्थानीय दुकानदार अमरनाथ शर्मा कहते हैं कि जब से शौचालय बना है, तब से बंद है. पिछले चार वर्षों से यही हाल है. शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि इस्तेमाल नहीं होने के कारण शौचालय की टंकी के साथ कई जरूरी चीजों की चोरी हो गई है.  लोगों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े इन शौचालयों के जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा है, पता नहीं होगा भी या नहीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-only-weak-children-will-be-happy-with-love-and-good-care/">धनबाद

: प्यार और अच्छी देखभाल से ही कमजोर बच्चे रहेंगे खुशहाल [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही