Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : तिलकुट की सौंधी महक से झूम रहा बाजार

Advertisement
Advertisement
Nirsa : मकर संक्रांति का त्योहार आने में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं, इधर बाजारों में तिलकुट की सौंधी महक घुलने लगी है. बाजार में स्थानीय के साथ गया के तिलकुट भी मिल रहे हैं. इनमें भी अलग-अलग चीनी, गुड़, खोवा की वैराइटी शामिल है. इसके अलावा पर्व को यादगार बनाने के लिए गजक, स्पेशल गजक, रेवड़ी, तिल पापड़ी भी ग्राहकों को लुभा रही है. कुमारधुबी के तिलकुट दुकानदार बताते हैं कि वे खुद तिलकुट बना रहे हैं. इसके अलावा गया से भी कुछ कारीगर मंगवाया है.

     ग्राहकों को भा रहा है स्थानीय तिलकुट

  [caption id="attachment_219786" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/local-300x167.jpeg"

alt="" width="300" height="167" /> दुकान में रखी तिलकुट की वैराइटी[/caption] ग्राहकों को स्थानीय तिलकुट भी पसंद आ रहा है. बताते हैं कि पूरे साल बाजार में तिलकुट की मांग रहती है. मगर गया का तिलकुट सिर्फ मकर संक्रांति में ही मंगाया जाता है. कुमारधुबी के दुकानदार संजय वर्मा कहते हैं कि इधर स्पेशल तिलकुट आर्डर देकर बुक कराना पड़ता है. बताया कि मकर संक्राति के साथ खरमास भी खत्म हो जाता है और उसके बाद शादी-विवाह शुरू हो जाते हैं. उसके लिए भी लोग तिलकुट मंगाते हैं. वह कहते हैं कि तिल में औषधीय गुण भी है. सर्दियों के वक्त तिल का सेवन शरीर के लिए अच्छा होता है. तिल की तासीर गर्मी पैदा करती है. इस कारण सर्दियों में तिल का सेवन करने से ठंड लगने की संभावना कम हो जाती है. औषधीय गुणों से भरा खाद्य पदार्थ इसीलिए भी लोकप्रिय है.

क्या है भाव

खोवा गुड़ का स्पेशल तिलकुट : 280 रुपये केजी गुड़ का प्लेन तिलकुट : 200 रुपये केजी चीनी वाला स्पेशल : 180 रुपये केजी सादा तिलकुट : 160 रुपये केजी गजक सादा : 280 रुपये केजी खोवा वाला गजक : 480 रुपये केजी यह भी पढ़ें : निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-co-stopped-the-construction-workers-by-filling-the-pond/">निरसा:

सीओ ने तालाब भरकर निर्माण कार्य करनेवालों को रोका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही