Nirsha: समझे कौन रहस्य प्रकृति का बड़ा अनोखा हाल,गुदड़ी में रखती चुन-चुन कर बड़े कीमती लाल. राष्ट्रीय कवि दिनकर की यह पक्तियां निरसा प्रखंड के भागाबांध गांव के सीबीएसएसी 12 वीं स्कूल टॉपर अभिजीत साहनी पर फिट बैठती है. अभिजीत के पिता अमलचंद्र साहनी घूम-घूम कर सत्तू व मुढ़ी की फेरी कर अपने परिवार का पालन करतें हैं तो मां कमला साहनी गृहणी है. अभिजीत साहनी ने जवाहर नवोदय विद्यालय निरसा में 478 अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया. अभिजीत को मिली इस सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है. अभिजीत ने इसका श्रेय अपने मां-बाप और शिक्षकों को दिया है.साथ ही कहा कि यदि हिम्मत और जुनून साथ रहे तो सफलता जरूर मिलेगी. वह आगे की पढ़ाई पूरी कर प्रोफेसर बनना चाहता है. पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने अभिजीत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636818&action=edit">यह
भी पढ़ें:धनबाद : भूली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से मजदूर की मौत, 2 बेहोश [wpse_comments_template]
निरसा: सत्तू व मुढ़ी का फेरी करने वाला का बेटा बना जवाहर नवोदय स्कूल टॉपर

Leave a Comment