Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : मुगमा भागलखी इंकलाइन पंखा घर से बैट्री चुरा ले गए चोर

Advertisement
Advertisement
Nirsa : इसीएल मुगमा एरिया के भागलखी इंकलाइन के पंखा घर में 19 फरवरी शनिवार की रात 15 से 20 चोरों का दल लगभग 85,000 रुपये मूल्य की चार बैट्री चुराकर ले गया. कोलियरी प्रबंधन ने चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत दी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रात्रि पाली के दौरान 15 से 20 चोरों ने कोलियरी परिसर में प्रवेश किया और पंखा घर पर धावा बोला वहां तैनात दिलीप सिंह को धमकाकर एक कोने पर बैठा दिया. फिर वहां रखी चार बैट्री लेकर चलते बने. भागने के क्रम में कोलियरी के समक्ष गणेश मंदिर की दानपेटी भी ले गए. कोलियरी प्रबंधन की लिखित शिकायत पर चिरकुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताते चलें कि लगातार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में इसीएल प्रबंधन व स्थानीय पुलिस असफल रही है. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-the-clerk-of-mini-highway-seriously-injured-in-a-road-accident/">निरसा

: सड़क दुर्घटना में मिनी हाइवा का खलासी गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/nirsa-the-clerk-of-mini-highway-seriously-injured-in-a-road-accident/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही