Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : धर्मराज मंदिर से चार मूर्तियां उठा ले गए चोर

Advertisement
Advertisement
Nirsa: बुधवार की बीती देर रात निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा बाड़ी स्थित ग्राम में सैकड़ों वर्ष पुरानी धर्मराज मंदिर में रखी हुई 4 मूर्तियां चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी कर ली. सुबह खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई तथा माहौल अनियंत्रित होने लगा. सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ पीतांबर खेरवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी सह निरीक्षक सुभाष सिंह तथा कालूबाथन ओपी प्रभारी प्रदीप राणा दल बल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि व्यवस्था को नियंत्रित किया.

  पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

घटना से आहत ग्रामीण पुलिस तथा प्रशासन के सामने विरोध करते नजर आए, क्योंकि मामला धर्म और आस्था से जुड़ा था. हालांकि पुलिस और प्रशासन ने समय रहते हालात को नियंत्रित कर लिया, जिससे विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई. सूचना मिलते ही निरसा भाजपा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता भी पहुंची और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील भी की.

    तीन मूर्तियां बरामद, कराया शुद्धीकरण

[caption id="attachment_216068" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/purified-300x167.jpeg"

alt="" width="300" height="167" /> मंदिर और बरामद मूर्ति का शुद्धीकरण कराते पंडित[/caption] ग्रामीणों ने बताया कि बीती देर रात चोरों ने वर्षों पुरानी धर्मराज मंदिर में रखी 4 मूर्तियों की चोरी कर ली. परंतु सुबह गांव के निकट तालाब के किनारे 3 मिट्टी की खंडित मूर्तियां बरामद हो गईं. अष्टधातु की एक मूर्ति नहीं मिली. उसे चोर लेकर चले गए. ग्रामीणों ने खंडित मूर्ति की विशेष रूप से पूजा अर्चना कर मंदिर का शुद्धीकरण कराया और पुलिस से जल्द से जल्द चोरी गई मूर्ति को बरामद करने की अपील की. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-testing-facility-missing-at-kumardhubi-station-on-west-bengal-border/">निरसा

: पश्चिम बंगाल सीमा पर कुमारधुबी स्टेशन में जांच सुविधा नदारद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही