Search

 
 
 

निरसा : आपस में टकरायी तीन बाइक, एक की मौत, 6 घायल

 

ग्रामीणों ने किया जीटी रोड जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार 

Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह के समीप एनएच-2 पर शुक्रवार की शाम एक साथ तीन बाइक में टक्कर हो गई. इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई. दो बाइक से पांच लोग मैथन से वापस धनबाद की ओर आ रहे थे, जबकि एक बाइक से दो लोग निरसा थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तीनों बाइक आपस में टकरा गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. गुस्साये ग्रामीणों ने NH-2 में किये जा रहे कार्यों में लापरवाही को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेवार ठहराया. ग्रामीणों के सड़क पर उतर जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गयी. काफी हो हंगामा के बीच पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-linkage-money-laundering-case-izhaars-remand-completed-court-sent-him-to-judicial-custody/">कोल

लिंकेज मनी लॉन्ड्रिंग मामला : इजहार की रिमांड पूरी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही