Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : अवैध कोयला कारोबारियों के दो गुटों में फिर हिंसक झड़प

Advertisement
Advertisement
 Nirsa :  मैथन ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर लगातार दो गुटों के बीच संघर्ष की बात सामने आ रही है और प्रशासनिक अधिकारी लीपापोती के प्रयास में लगे हुए हैं. बुधवार को कालीमाटी क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद गुरुवार सुबह मैथन ओपी क्षेत्र के ही बड़मुड़ी कोलियरी के समीप दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है. झड़प में कुछ लोगों के सिर फटने की भी सूचना है और एक गुट द्वारा कट्टा लहराए जाने की भी बात कही जा रही है. सूत्रों का कहना है कि अमन सिंह का गुट सभी पर भारी पड़ रहा है. और उस गुट पर पुलिस के एक वरीय अधिकारी का वरदहस्त है. कोयला कारोबार के सरगना शर्मा जी उर्फ राय जी का भी आशीर्वाद अमन सिंह को प्राप्त है. अमन सिंह मैथन, गलफरबाड़ी, पंचेत व कालूबथान क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो का संचालन कर रहा है. जानकारी के अनुसार लगातार दोनों दिन कट्टा लहराने व फायरिंग दर्शाता है कि अपराधी किस्म के लोगों का प्रवेश कोयला कारोबार में हो चुका है. जिस वक्त बरमुड़ी कोलियरी के समीप मैथन पुलिस कोयला जब्त कर रही थी, तभी पुलिस को डराने को लेकर कुछ युवकों द्वारा पटाखा फोड़ा जा रहा था. सूचना पर एसडीपीओ पितांबर सिंह खैरबार, चिरकुंडा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, मैथन प्रभारी माइकल कोड़ा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुट के लोगों ने भागने में ही भलाई समझी, कोलियरी के समीप खुले स्थान से मैथन पुलिस ने लगभग 60 टन से अधिक कोयला बरामद किया. एसडीपीओ श्री खैरबार ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच रही है और इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जहां कहीं भी अवैध कोयला खनन की सूचना मिल रही है, उस स्थल की भराई का काम भी लगातार किया जा रहा है और दुबारा मुहाना नहीं खोला जा सके, इसे लेकर संबंधित थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि बुधवार को कालीमाटी में दो गुटों के बीच विवाद हुआ, लेकिन किसी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. कालीमाटी में बुधवार को विवाद के बाद पुलिस द्वारा ज्योति कोल सप्लायर  डिपो में छापेमारी कर लगभग 80 टन कोयला बरामद किया गया. ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा की लिखित शिकायत पर चिरकुंडा निवासी अमन सिंह व अन्य के खिलाफ कोयला चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में जिक्र है कि अर्द्ध निर्मित चहारदीवारी में डिपो का संचालन किया जा रहा था, जहां कोयला खरीदारी को ले विवाद होने की बात पर पुलिस वहां गई थी. डिपो संचालक या उनके कर्मियों द्वारा वहां मौजूद कोयला के संबन्ध में कोई कागजात नहीं दिखाए जाने की स्थिति में कोयला जब्त कर जीएम मुगमा क्षेत्र को सौंपा गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-vacating-the-house-by-threatening-jmm-leader/">धनबाद

: झामुमो नेता पर धमकी देकर आवास खाली कराने का आरोप [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही