Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि नीरू शांति भगत जल्द ही झामुमो में शामिल होंगी. नीरू शांति भगत आजसू से हैं. वह आजसू की टिकट पर दो बार लोहरदगा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली. उनके पति कमल किशोर भगत इसी पार्टी से लोहरदगा से विधायक रहे थे. बताया जाता है कि नीरू शांति भगत लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रही हैं. विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी बुरी तरह पराजित हो चुकी है. ऐसे में आजसू पार्टी के स्तंभ माने जाने वाले लोग लगातार विकल्प की तलाश में हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-10-18.jpg">![]()
class="size-full wp-image-1019124 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-10-18.jpg" alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-11-18.jpg">![]()
class="size-full wp-image-1019125 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-11-18.jpg" alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment