Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निश्चय मल्हान ने गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

यूट्यूबर ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ शादी कर ली है. दोनों ने हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में सात फेरे लिए और खास दोस्तोंऔर परिवार की मौजूदगी में ये खूबसूरत समारोह खत्म हुआ. हाल ही में  कपल ने अपने  इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर किया है . साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -हमेशा के लिए
Advertisement
Advertisement

 Lagatar desk :  यूट्यूबर ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ शादी कर ली है. दोनों ने हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में सात फेरे लिए और खास दोस्तोंऔर परिवार की मौजूदगी में ये खूबसूरत समारोह खत्म हुआ. हाल ही में  कपल ने अपने  इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर किया है . साथ ही इसके कैप्शन में लिखा - हमेशा के लिए

 

 

 

शाही अंदाज में रचाई शादी : शादी समारोह किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं था. रुचिका ने अपने वेडिंग डे के लिए लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें वह बिल्कुल रॉयल ब्राइड नजर आईं. उन्होंने खुले बालों के साथ ट्रेडिशनल गहनों को चुना, जिससे उनका लुक और भी निखर उठा. दूसरी तरफ निश्चय ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी स्मार्ट नजर आए कपल की केमिस्ट्री फोटोज में साफ नजर आ रही है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  हैं

 

 

कॉलेज से शुरू हुई लव स्टोरी : आपको बता दे की निश्चय और रुचिका की मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी. वहीं से शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी, जिसकी झलक निश्चय ने अपने व्लॉग में भी दिखा था .

 

 

ट्रिगर इंसान' की पॉपुलैरिटी : निश्चय मल्हान को लोग ट्रिगर इंसान के नाम से जानते हैं. वो अपने कॉमिक, रिएक्शन और गेमिंग वीडियोज के लिए यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं. उनकी वीडियोज को मिलियन्स में व्यूज मिलते हैं और अब उनके फैन्स उन्हें एक नई जिंदगी की शुरुआत करते देख बेहद खुश हैं तो वहीं रुचिका राठौर  भी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही