Search

 
 
 

निशा भगत के दरोगा भाई ने उठाए सवाल, बोले-राजनीतिक दबाव में गई बहन की जान

Nisha bhagat death case: राजकुमार भगत ने आशंका जताई है कि राजनीतिक दवाब के कारण उनकी बहन की जान गई है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi : आदिवासियों के लिए संघर्ष करने वाली निशा भगत की मौत को लेकर उनके छोटे भाई राजकुमार भगत ने सवाल उठाए हैं. चाईबासा में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित राजकुमार भगत ने बहन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए कहा है कि निशा आत्महत्या नहीं कर सकती थी. 

 

राजकुमार भगत ने आशंका जताई है कि राजनीतिक दवाब के कारण उनकी बहन की जान गई है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

राजकुमार भगत ने कहा कि उनकी बहन राजनीतिक दबाव के कारण काफी तनाव में रहती थी. उन्हें विश्वास नहीं है कि निशा आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती थी. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बहन की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही