Search

 
 
 

निशान साहब का बदला गया चोला, फौजी बैंड ने दी गई सलामी

 
Koderma : झुमरीतिलैया शहर के वेराइज बिल्डिंग के निकट गुरुद्वारा गुरुनानकपूरा में बुधवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356 वां प्रकाश उत्सव को लेकर निशान साहब का चोला बदला गया. इस दौरान जो बोले सो निहाल शत श्री अकाल के साथ पंजाब के मोगा शहर से आये बैंड पार्टी की फौजी बैंड ने निशान साहब के समक्ष सलामी दी, जो आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा. इसके पूर्व 27 दिसंंबर से चल रहे अखंड लड़ी पाठ का समापन भी हुआ. लड़ी पाठ जितेंद्र भाटिया के द्वारा रखी गयी थी. 5 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर में प्रकाश उत्सव को लेकर विशेष दीवान सजाया जाएगा. इस अवसर पर लुधियाना से आये रागी जत्था पवनदीप कानपुरी अपने शबद कीर्तन से निहाल करेंगे. इस अवसर पर संगत और अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा. गुरुद्वारा गुरुनानकपूरा के प्रधान बलबीर सिंह भाटिया, सन्नी भाटिया, रम्मी भाटिया, गुरजीत सिंह भाटिया, हरीश होड़ा, राजू अजमानी, राजा छबड़ा, संजू कालरा, कमल नयन सिंह, जानू भाटिया, हर्ष भाटिया, कमलजीत कौर, सत्यविन्दर कौर, चरणजीत कौर, रविन्द्र कौर, सोनिया छाबड़ा, दर्शन कौर, सिम्मी जग्गी, स्वेता आजमानी, वर्षा आजमानी आदि उपस्थित थे. इधर प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा गुरुनानकपूरा को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है और शहर में कई तोरण द्वार भी बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें: एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही