Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में निकली खाटू वाले श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा, जगह-जगह लोगों की पूजा-अर्चना

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : 18वें श्याम महोत्सव की शुरुआत शनिवार को करणी मंदिर से पूजा के बाद निशान यात्रा के साथ हुई. करणी मंदिर से निकाली गई निशान यात्रा पूरे उल्लास के साथ शहर भ्रमण के साथ ठाकुरबाड़ी स्थित श्याम मंदिर में जाकर समाप्त हुई. निशान यात्रा में रथ पर सवार करणी मंदिर से निकले श्याम बाबा की ठाकुर बाड़ी तक की यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और युवतियां, बच्चे शामिल हुए. बैंड बाजे और गायकों की मंडली के साथ निकली बाबा की यात्रा को रास्ते में श्रद्धालुओं ने रथ पर सवार खाटूवाले श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की. यूरोपियन क्वार्टर के रास्ते में अनेक श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा की. [caption id="attachment_204788" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CHAIBASA-KHATU-BABA-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> खाटू वाले श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/promotion-of-31-ips-of-bihar-cadre-patna-ssp-upendra-sharma-became-dig/">बिहार

कैडर के 31 IPS का प्रमोशन, पटना SSP उपेंद्र शर्मा बने DIG
[caption id="attachment_204789" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CHAIBASA-KHATU-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> निशान यात्रा में विभिन्न वेश भूषा नृत्य करते श्रद्धालु.[/caption] उद्योगपति सह समाजसेवी राजकुमार शाह व उनके परिजनों ने बाबा की पूजा अर्चना की और बाबा के रथपर पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया. मधुबाजार चौक के पास बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने बाबा की पूजा अर्चना की. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया. मधुबाजार चौक से लेकर सदर बाजार पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा की यात्रा का स्वागत किया. बाबा की यात्रा के साथ चल रहे नृत्य मंडली की टीम ने राधा कृष्ण व हनुमान का भेष धारण कर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी. दोपहर के बाद ठाकुर बाड़ी पहुंच कर श्याम बाबा की यात्रा खत्म हुई. श्याम बाबा की यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही