Search

 
 
 

विधायक प्रतिनिधि की हत्या में निशि पांडेय की भूमिका संदिग्ध, CID ने की कार्रवाई की सिफारिश

 
Ranchi: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या में निशि पांडेय की भूमिका संदिग्ध है. अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने हत्या की आपराधिक साजिश रचने के मामले में निशि पांडेय पर कार्रवाई की सिफारिश की है. बता दें कि निशि पांडेय गिरोह के किशोर पांडेय (मृतक) की पत्नी हैं. फिलहाल निशि पांडेय राजनीतिक दल भारतीय जनतंत्र मोर्चा से जुड़ी हैं. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

जानें क्या है मामला

बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या 25 फरवरी 2023 को तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कर दी थी. सीआईडी एसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि निशि पांडेय और जेल में बंद विकास तिवारी द्वारा संचालित पांडेय गिरोह ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बितका बाउरी की हत्या की थी. रामगढ़ जिले में पतरातू के खदान क्षेत्रों में निशि पांडेय और विकास तिवारी द्वारा कोयले के पूरे कारोबार को नियंत्रित किया जाता है, जिसका विरोध स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता करते हैं. मृतक बितका बाउरी स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि थे और सौंदा बस्ती संघर्ष फाउंडेशन नाम की संस्था बनाकर कोयले के अवैध व्यवसाय का विरोध किया करते थे. इसे भी पढ़ें- संथाल">https://lagatar.in/santhal-6-gang-members-including-cyber-criminal-bhaju-mandal-arrested-in-godda-2-news-including/">संथाल

: गोड्डा में साइबर अपराधी भौजू मंडल सहित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार समेत 2 खबरें

टेलीग्राम एप के जरिये विकास तिवारी और निशि पांडेय गिरोह का कर रहे संचालन

सीआईडी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में भी टेलीग्राम एप के जरिये विकास तिवारी और निशि पांडेय गिरोह का संचालन कर रहे हैं. 13 फरवरी 2023 को पतरातू बस्ती में बैठक कर बितका बाउरी को मारने की योजना बनायी गई थी. सीआईडी की जांच में बताया गया है कि स्थानीय पुलिस निशि पांडेय के खिलाफ कार्रवाई से हिचकती है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही