Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छापेमारी पंकज मिश्रा के ठिकानों पर और परेशान हो गये निशिकांत दुबे

Ranchi : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी की दबिश के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे फौरन एक्टिव हो गये. वे सुबह से शाम तक ईडी की कार्रवाई की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे. ईडी की टीम इधर पंकज मिश्रा पर कार्रवाई कर रही थी, उधर सुबह से परेशान निशिकांत दुबे थे. उन्होंने कहा भी कि पत्रकारों ने सुबह से उन्हें परेशान कर दिया है.

ट्विट पर ट्विट करते रहे

इसे लेकर उन्होंने ट्विट भी किया. कहा कि – ‘’पत्रकारों ने सुबह से परेशान कर दिया, उनकी जानकारी ही आम जनता तक बता रहा हूं . पंकज भाग नहीं पाया ? आखिर ईडी की जांच में उसके यहां छापेमारी चालू हो गई, बेचारा इंतजार भी कर रहा था, मुख्यमंत्री जी का प्रतिनिधि भी है.“ पंकज मिश्रा को हिरासत में पूछताछ किये जाने के बाद दोपहर में फिर ट्विट कर उन्होंने अपडेट दिया- ‘’पंकज भैया भागते-भागते आखिर उत्तराखंड के ठंडे मौसम में मिले, उन्हें दिल्ली लाकर ईडी पूछताछ कर रही है’’ शाम में फिर से निशिकांत ने ट्विट कर कहा- ‘’मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इर्द-गिर्द लोगों की ईमानदारी आज सामने आ गई . ईडी की छापेमारी में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व उनके समर्थकों के यहां 5 करोड़ से ज्यादा नगद व हजारों करोड़ की संपत्ति मिली. कितना लूटिएगा.‘’ इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-should-take-strict-action-against-the-patrons-of-sand-loot-babulal-marandi/">रांची:

बालू लूट के संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करें मुख्यमंत्री- बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही