New Delhi ; राहुल गांधी की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. 2004 से 2026 तक उनकी किसी भी विदेश यात्रा के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं. अब तक राहुल गांधी द्वारा जितनी भी यात्राएं की गयी है, उन यात्राओं में उन्होंने सरकार और संविधान के ख़िलाफ़ ही बात की है. यह कहते हुए गोड्डा (झारखंड) से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हल्ला बोला.
#WATCH | Delhi: BJP MP Nishikant Dubey says, "Rahul Gandhi's responsibility should be fixed. From 2004 to 2026, no one knows about any of their foreign trips...In all the trips Rahul Gandhi has taken so far, he has spoken against the government and the Constitution. We will try… pic.twitter.com/tHcmp7tEem
— ANI (@ANI) July 27, 2026
इस क्रम में निशिकांत दुबे ने कहा, भाजपा राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश कर सकती है. निशिकांत दुबे ने कहा, राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं, क्या करते हैं, कैसे कैसे आंदोलनों में शरीक होने के लिए फंडिंग की बात करते हैं, किसी को नहीं पता.
उन्होंने कहा कि 2004 से लेकर साल 2026 तक राहुल गांधी की सारी यात्राएं, सारे मित्र, सारे गुप्त समझौतों की जानकारी हासिल करने के लिए SIT गठित करनी चाहिए. कहा कि वे इसके लिए सरकार से मांग करेंगे. निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया किदेश को तोड़ने की साजिश में वे शामिल हैं. अहम बात यह है कि आज जब राहुल गांधी छात्रों पर पेलेट गन चलाने के मामले में गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं, ऐसे में निशिकांत दुबे उन पर हमलावर हो गये हैं.
निशिकांत दुबे ने बड़ा सवाल खड़ा किया कि जॉर्ज सोरोस के लोग राहुल गांधी की यात्रा में कैसे थे? 2008 में कांग्रेस ने चीन के साथ गुप्त समझौता किया था. आज तक इसे डिस्क्लोज नहीं किया गया है. श्री दुबे का दावा किया कि राहुल गांधी ने जितनी बार भी बाहर के देशों की यात्रा की है, उनमें देश के खिलाफ और सरकार, संविधान के खिलाफ बोला है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment