Search

 
 
 

निशिकांत दुबे का नया आरोप, TMC सांसद मोइत्रा जब भारत में थीं तब उनके संसदीय लॉगइन आईडी का दुबई में हुआ इस्तेमाल

 
New Delhi : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर निशाना साधते हुए भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि जब वह (मोइत्रा) भारत में थीं तब उनके संसदीय लॉगइन आईडी का इस्तेमाल दुबई में किया गया था. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने जांच एजेंसियों को इस बारे में खुलासा किया है.        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल  खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रखा

भाजपा नेता ने एक्स पर पोस्ट किया, कुछ पैसों के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रखा. दुबई से संसद के आईडी खोले गये, उस समय कथित सांसद भारत में ही थे. पूरी भारत सरकार, देश के प्रधानमंत्री , वित्त विभाग, केन्द्रीय एजेंसियां इस एनआईसी का इस्तेमाल करते हैं. दुबे ने एजेंसी का नाम नहीं बताते हुए पोस्ट में लिखा, क्या तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों को अब भी राजनीति करनी है? निर्णय जनता करेगी. एनआईसी ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दी है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, संघ शासित प्रदेश प्रशासन, जिले और अन्य सरकारी निकाय को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) समाधान अपनाने और ई-गवर्नेंस सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

पोस्ट में दुबे ने सीधे तौर पर मोइत्रा का नाम नहीं लिया  

अपने पोस्ट में दुबे ने सीधे तौर पर मोइत्रा का नाम नहीं लिया है, जिन पर उन्होंने रिश्वत लेकर अडानी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी के कहने पर लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया है. लोकसभा की आचार समिति दुबे की शिकायत की जांच कर रही है और उसने 26 अक्टूबर को मौखिक बयान दर्ज कराने के लिए उसके समक्ष पेश होने को कहा है. समिति को सौंपे गये एक हस्ताक्षरित हलफनामे में हीरानंदानी ने स्वीकार किया कि सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा उनकी कंपनी के एलएनजी टर्मिनल के बजाय ओडिशा में धामरा एलएनजी आयात सुविधा केंद्र को चुनने के बाद उन्होंने अडाणी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछने के लिए मोइत्रा के संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था.

मोइत्रा की पार्टी TMC ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है

मोइत्रा की पार्टी TMC ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन सांसद इस पर आक्रामक बनी हुई हैं और उनके खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए अडानी समूह और निशिकांत दुबे पर हमला करना जारी रखा है. आरोपों के सामने आने के बाद 15 अक्टूबर को उन्होंने कहा था, अडानी प्रतिस्पर्धा को मात देने और हवाई अड्डे खरीदने के लिए भाजपा की एजेंसियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा करके तो देखें. मोइत्रा ने शुक्रवार को कहा, मैं सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और आचार समिति (जिसमें भाजपा सदस्यों का पूर्ण बहुमत है) मुझे बुलाते हैं तो मैं उनके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं. मेरे पास अडानी द्वारा निर्देशित मीडिया सर्कस ट्रायल को बढ़ावा देने या भाजपा के ट्रोल का जवाब देने के लिए न तो समय है और न ही रुचि है. मैं नादिया में दुर्गा पूजा का आनंद ले रही हूं. शुभो षष्ठी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही