Search

 
 
 

निशिकांत की शिकायत, प्रचार खत्म होने के बाद भी कई मंत्री और सांसद देवघर में जमे हुए हैं

 
 Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होना है. दूसरे चरण में कोयलांचल और संथाल की सीटों पर मतदान होना है और इससे पहले गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट कर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.

सांसद का चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह  

सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है कि चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी राज्य सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बिहार के सांसद पप्पू यादव देवघर में जमे हुए हैं. निशिकांत दुबे ने इसकी शिकायत जिले के डीसी को भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद सांसद ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही