Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा में सोनिया गांधी को निशिकांत का जवाब- ओबीसी को आरक्षण देना था तो निकाय चुनाव में क्यों नहीं दिया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी की मांग और वार पर चुन-चुनकर प्रहार किए. कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने खुद तो यह बिल पारित कराया नहीं और आज नरेंद्र मोदी सरकार बिल लाई है, तो संविधान का सवाल खड़ा कर रहे हैं. आज सोनिया जी जब बोल रही थीं तो मुझे लगा राजनीति से ऊपर उठकर बोलेंगी. इस महिला रिजर्वेशन के लिए जिन महिलाओं में संसद के अंदर और बाहर सबसे ज्यादा आवाज उठाई, वो बंगाल की गीता मुखर्जी थीं और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्‍वराज थीं. वो दोनों अगर नहीं रहतीं तो यह दिन भी देखने को नहीं मिलता. लेकिन सोनिया जी ने न तो गीता जी का जिक्र किया, न सुषमा जी का. आप क्रेडिट लेने आए कि हमारा बिल है. आपने राजनीति करने की कोशिश की.

तब ओबीसी के लिए रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया?

निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर ओबीसी को आरक्षण देना था, तो निकाय और पंचायत चुनाव में क्यों नहीं दिया. ये देश संविधान से चलता है. संविधान के आर्टिकल 243 डी और टी में कहीं भी ओबीसी की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि आपने पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की. आपने तब उसमें ओबीसी के लिए रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया? निशिकांत दुबे ने संविधान के अनुच्छेद 82 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें साफ है कि जनगणना होगी और उसके बाद 2026 तक परिसीमन होगा. हम कैसे फौरन लागू कर दें. उन्होंने कहा कि क्या आप ये चहती हैं कि ये सुप्रीम कोर्ट खारिज कर दे और महिलाओं को आरक्षण न मिल पाए.

जो गोल मारता है, क्रेडिट उसी को जाती है

निशिकांत ने क्रेडिट वार को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. कहा कि जो जीता वही सिकंदर. यहां पश्चिम बंगाल के लोग बैठे हैं, जो गोल मारता है, क्रेडिट उसी को जाती है और यहां प्रधानमंत्रीजी गोल मारने को तैयार बैठे हैं. निशिकांत ने विपक्षी गठबंधन पर भी तंज किया और उसे घमंडिया बताते हुए महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किए जाते समय की घटना का जिक्र कर भी सोनिया गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम बिल लेकर आए तो कांग्रेस को दिक्कत हो रही है. कांग्रेस ने रिजर्वेशन बिल को लालीपॉप बनाए रखा.

निशिकांत खड़े हुए तो विपक्षी दल हंगामा करने लगे

इससे पहले लोकसभा में बीजेपी की ओर से चर्चा में भाग लेने के लिए निशिकांत दुबे खड़े हुए तो इस पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल हंगामा करने लगे कि एक पुरुष क्यों बोल रहा है. इस पर गृह मंत्री अमित शाह खड़े हुए और कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से कहा, `क्‍या महिलाओं की चिंता केवल महिलाएं ही करेंगी, पुरुष नहीं कर सकते?`
इसे भी पढ़ें – महिला">https://lagatar.in/government-should-immediately-implement-womens-reservation-do-not-do-injustice-sonia-gandhi/">महिला

आरक्षण तुरंत अमल में लाये सरकार, अन्याय न करे : सोनिया गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही