Search

 
 
 

निशिकांत का ट्वीट, मधुपुर में JMM के लिए काम कर रहा मतदान अधिकारी गिरफ्तार

 
 Ranchi :  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग  जारी है. बुधवार की सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्रों पर आने का सिलसिला शुरू हो गया. इसी बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है. हालांकि खबर है कि उसे फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है.

 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष और 55 महिला हैं. गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं. बोकारो में सबसे अधिक 5,84,275 मतदाता हैं, जबकि आरक्षित सीट लिट्टीपाड़ा में सबसे कम 2,17,847 मतदाता हैं.अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

इन 38 सीटों पर हो रहा मतदान

दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीट शामिल हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही