Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया वीडियो, मंत्री ने कहा- फर्जी, फंसाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई

Ranchi : गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के 21 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फर्जी कहा है. निशिकांत ने ट्वीट कर कहा है कि यह है इंडियन नेशनल कांग्रेस का चरित्र. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है. महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश! गांधी परिवार समझ पाता. यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरनेवाली बात है. सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और एक महिला की आवाज है. महज 21 सेकंड के इस वीडियो की पुष्टि हालांकि लगातार न्यूज नेटवर्क नहीं करता है.

फेक और एडिटेड वीडियो जानबूझ कर वायरल किया, फंसानेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा : बन्ना

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि रविवार को सोशल मीडिया में मेरी छवि धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत एक फेक और एडिटेड वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग ऐप के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है, जिसके विरुद्ध मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है. जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है, उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगा. सत्यमेव जयते! https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-23-at-9.29.43-PM.jpeg"

alt="" width="739" height="1600" /> इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/4-biharis-have-surrounded-hemant-soren-from-where-will-the-development-of-tribal-natives-come-lobin/">हेमंत

सोरेन को 4 बिहारी घेरे रखे हैं, कहां से होगा आदिवासी-मूलवासी का विकास : लोबिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही