Search

 
 
 

Saraikela News: आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान NIT का छात्र डूबा

सरायकेला-खरसावां जिले के RIT थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम में रविवार को नहाने के दौरान एक छात्र के डूबने की घटना सामने आई है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम में रविवार को नहाने के दौरान एक छात्र के डूबने की घटना सामने आई है. डूबने वाला छात्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के मेटलर्जी विभाग का छात्र मीर हसन बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, मीर हसन अपने कुछ साथियों के साथ आसंगी चेक डैम पर नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही RIT थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम को भी बुलाया है, ताकि छात्र को जल्द से जल्द खोजा जा सके.

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गहरे पानी वाले स्थानों पर जाने और नहाने से बचें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही