Search

 
 
 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुरू, झारखंड CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

इस साल नीति आयोग की बैठक की थीम विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास है.  यानी  2047 तक हर उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से इतर हर भारतीय को विकास का लाभ मुहैया कराना है.
 
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुरू हुई,

Uploaded Image

बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, गवर्नर, केंद्रीय मंत्री सहित नीति आयोग के अधिकारी शिरकत करने पहुंचे हैं. 

 

कर्नाटक के सीएम शिवकुमार, प बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और तमिलनाडु के सीएम विजय पहली बार बैठक में  शामिल हुए हैं. भाजपा शाषित मुख्यमंत्रियों के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए हैं.   

 

जानकारी के अनुसार बैठक में मानव विकास, रोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, समान अवसर और डिजिटल गवर्नेंस सहित अन्य  मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है. 

 

बैठक का मुख्य फोकस विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करना है. इस लक्ष्य को पाने के लिए समावेशी मानव विकास की रणनीति तैयार कर उसे हर नागरिक तक पहुंचाना है.

 

इस साल नीति आयोग की बैठक की थीम विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास है.  यानी  2047 तक हर उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से इतर हर भारतीय को विकास का लाभ मुहैया कराना है. 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही