Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीति आयोग की बैठक आज, नीतीश, केजरीवाल, ममता , स्टालिन, केसीआर, भगवंत मान का शामिल होने से इनकार

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शनिवार को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए सभी राज्यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या उपराज्यपालों को बुलाया गया है. खबर है कि छह गैर भाजपा राज्यों के CM ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047: टीम इंडिया की भूमिका है.

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव सहित तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है. जानकारी के अनुसार प्रगति मैदान में आयोजित बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047: टीम इंडिया की भूमिका है. खबर है कि बैठक में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा,निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और गति शक्ति समेत प्रमुख विषयों पर मंथन होगा.

नीतीश, केजरीवाल, भगवंत मान, बंगाल सरकार ने नहीं आने के कारण बताये

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, अगर देश के प्रधानमंत्री ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानने से मना करते हैं तो लोग फिर न्याय के लिए कहां जायेंगे? प्रधानमंत्री जी, आप देश के पिता समान हैं. आप गैर बीजेपी सरकारों को काम करने दें, उनका काम रोकें नहीं. लोग आपके अध्यादेश से बहुत नाराज हैं. मेरे लिए कल की नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होना संभव नहीं होगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण वह नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो पायेंगे. उनकी जगह पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बैठक में शामिल हो सकते हैं. पंजाब सीएम भगवंत मान ने नोट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि केंद्र पंजाब के हितों का ध्यान नहीं रख रहा. किसानों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा है. हम बैठक में शामिल नहीं हो सकते.

बैठक में सीएम के अलावा किसी और के शामिल होने की अनुमति नहीं

बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के अनुसार केंद्र से अनुरोध किया गया था कि वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाये, क्योंकि ममता बनर्जी किसी अन्य काम में व्यस्त हैं. बैठक में सीएम के अलावा किसी और के शामिल होने की अनुमति नहीं है, इसलिए बैठक में पश्चिम बंगाल का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही