Search

 
 
 

11 जुलाई को झारखंड आएगी नीति आयोग की टीम, 12 को प्रोजेक्ट भवन में मीटिंग

 
Ranchi: नीति आयोग की टीम 11 जुलाई को झारखंड दौरे पर आने वाली है. टीम यहां बैठक कर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करेगी. सूत्रों के मुताबिक नीति आयोग की टीम 12 जुलाई को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में राज्य के अफसरों के साथ बैठक करेगी. आयोग की 6 सदस्यीय टीम डॉ विनोद कुमार पॉल के नेतृत्व में झारखंड आ रही है. टीम में वरीय सलाहकार नीरज सिन्हा, डॉ अशोक, ए सोनू सोनकुसरे, डॉ थ्यागराजू, नमन अग्रवाल और एसजी शिंदे शामिल होंगे. दो दिवसीय दौरे में नीति आयोग की टीम केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय और योजनाओं को लेकर मंथन करेगी. इसे भी पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rape-youth-sentenced-to-ten-years-imprisonment-and-one-lakh-fine/">गोड्डा

: दुष्कर्मी युवक को दस वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माना की सजा
बैठक में राज्य में चल रही हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्रीय मद से बन रही सड़क, स्वास्थ्य एवं रेल- हवाई मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक को लेकर सभी विभागों से केंद्रीय योजनाओं की स्टेट्स रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी के कार्यालय में मंगवायी गयी है. सभी विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जोरशोर से लगे हैं.इससे पहले अक्टूबर 2022 में नीति आयोग की टीम झारखंड दौरे पर आई थी, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से झारखंड में चल रही कई परियोजनाओं की समीक्षा की गई थी. इसे भी पढ़ें- लालू">https://lagatar.in/lalu-yadavs-policies-and-principles-cannot-be-suppressed-sanjar-malik/">लालू

यादव की नीतियों एवं सिद्धांतों को दबाया नहीं जा सकता : संजर मलिक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही