Search

 
 
 

नीति आयोग की रिर्पोट में खुलासा : झारखंड में भूमि की उत्पादकता घटी, गरीबी बढ़ी

 
Shubham Kishore 
  • पश्चिम सिंहभूम में 100 फीसदी भूमि की उर्वरा शक्ति घटी
Ranchi :  झारखंड में भूमि की उत्पादकता लगातार घटती ही जा रही है. इसका खुलासा नीति आयोग की रिर्पोट में हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो  राज्य के सभी जिलों में भूमि की उत्पादकता 100 से 16 फीसदी तक घट गयी है. पश्चिमी सिंहभूम में भूमि की ऊर्वरा शक्ति सबसे अधिक 100 फीसदी कम हुई है. भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने के कारण झारखंड में गरीबी का प्रतिशत भी बढ़ा है. नीति आयोग की रिर्पोट के अनुसार, झारखंड में 42.10 लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं.

भूमि की ऊर्वरा शक्ति घटने का गोड्डा में सबसे ज्यादा असर

भूमि की उर्वरा शक्ति घटने का गोड्डा में सबसे ज्यादा असर पड़ा है. भूमि की उत्पादकता घटने के कारण यहां गरीबी दर 48.56 फीसदी हो गयी है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम की भूमि की ऊर्वरा शक्ति में 100 फीसदी तक की कमी आयी है. यहां 43.63 फीसदी लोग गरीबी है. वहीं गुमला में भूमि का ऊर्वरा शक्ति में 81.06 और दुमका में 84.62 फीसदी की कमी हुई है. वहीं बोकारो, चतरा और गढ़वा के भूमि की ऊर्वरा शक्ति में सबसे कम घटी है.
जिला
गरीबी दर (प्रतिशत)
क्षेत्रफल(वर्ग कि.मी. में)
भूमि क्षमता में कमी (प्रतिशत)
गोड्डा
48.56
2232.38
79.55
गुमला
36.41
5220.18
81.06
हजारीबाग
32.65
4783.22
51.38
दुमका
46.52
3754.17
84.62
कोडरमा
32.91
1314.38
37.99
लातेहार
47.99
4358.95
78.59
लोहरदगा
39.00
1491.91
66.43
पाकुड़
44.01
1805.13
55.11
पूर्वी सिंहभूम
26.60
3560.22
68.67
रांची
27.62
6551.50
24.74
साहिबगंज
42.69
2190.06
76.42
पश्चिमी सिंहभूम
43.63
7263.84
100.00
बोकारो
29.47
2852.60
19.05
चतरा
46.20
3742.72
16.28
देवघर
36.78
2427.34
32.68
धनबाद
26.76
2074.03
28.06
गढ़वा
53.93
4070.38
16.73
गिरिडीह
39.96
4976.93
19.31
पलामू
49.24
4337.29
37.20
रामगढ़
25.33
1352.23
24.33
जामताड़ा
41.26
1797.41
72.26
सरायकेला-खरसांवा
33.60
2579.22
66.98
खूंटी
35.75
1071.87
47.73
सिमडेगा
38.26
3908.04
48.55
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही