Search

 
 
 

झारखंड को नितिन गडकरी की सौगात, नए हाईवे और सड़क परियोजनाओं का ऐलान

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. जिसके तहत राज्य में कई हाईवे और सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात और परिवहन में सुधार होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.
 
  • नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
  • झारखंड में बनेंगे नए हाईवे और सड़कें
  • रिवर फ्रंट का होगा विकास

Ranchi :  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. जिसके तहत राज्य में कई हाईवे और सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात और परिवहन में सुधार होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. 

 

नई सड़क परियोजनाएं : 

- महगामा से एकचारी तक फोर लेन सड़क :  लागत 1500 करोड़, क्षेत्र में यातायात की सुविधा में सुधार होगा

- देवघर से हंसडिहा तक चार लेन सड़क :  1700 करोड़ खर्च होंगे, यात्रा समय में कमी आएगी

- देवघर से मधुपुर तक फोर लेन सड़क और बाईपास : लागत 2500 करोड़, यात्रा समय में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा. 

 

नए नेशनल हाइवे : 

नेशनल हाइवे बनने से यातायात नेटवर्क को विस्तार मिलेगा. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी. क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और स्थानीय आवागमन में सुधार आयेगा. 

- मधुपुर से जामताड़ा भाया मरगोमुंडा 

- बाराहाट से कहलगां तक 

- गोड्डा से ढाकामोड़ एनएच 

 

नदी तटों का विकास :

नदी तटों के विकास से क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा. वहीं विकास को नई दिशा मिलेगी. साथ ही शहर का सौंदर्यीकरण होगा. 

- गोड्डा के लिए कझिया रिवर फ्रंट 

- देवघर ढ़डवा रिवर फ्रंट 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही