Search

 
 
 

राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे नितिन मदन कुलकर्णी

 
Ranchi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अगस्त को निकाले गए तबादला आदेश में अब संशोधन कर दिया गया है. अब नितिन मदन कुलकर्णी राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे. वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत, डॉ. अमिताभ कौशल को अगले आदेश तक सचिव वाणिज्य कर विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अबू बकर सिद्दीकी को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कृषि सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है. विप्रा भाल जिन्हें पूर्व के आदेश में राज्यपाल का प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था. उक्त आदेश को विलोपित किया गया है. अब वह पूर्व की तरह सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग झारखंड रांची के अतिरिक्त प्रभार में बनी रहेंगी. इसे भी पढ़ें - वेलफेयर">https://lagatar.in/welfare-cinema-hall-will-now-become-a-mall-proposal-placed-in-sainik-welfare-board/">वेलफेयर

सिनेमा हॉल अब बनेगा मॉल, सैनिक कल्याण बोर्ड में रखा गया प्रस्ताव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही