Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनडीए में वापसी की अटकलों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-फालतू बात

Advertisement
Advertisement
Patna :  2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी नीत एनडीए में वापसी की अटकलों से चर्चा का बाजार गर्म है. सीएम नीतीश ने इन अटकलों को फालतू बात` कहकर पूर्ण विराम लगा दिया. कहा कि उनका पूरा जोर विपक्षी दलों के गठबंधन को मजबूत करने पर है. सीएम से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं? हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-shri-panch-mandir-durga-puja-committee-formed-suresh-soni-elected-president/">हजारीबाग

: श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुरेश सोनी अध्यक्ष निर्वाचित)

किसी पद की नहीं है लालसा

नीतीश से जदयू नेता महेश्वर हजारी द्वारा नीतीश कुमार को पीएम कैडिडेट बताये जाने पर सवाल किया गया. तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है. मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं. उन्होंने कहा कि वह अपने पार्टी सहयोगियों को इस तरह के बयान न देने के लिए कह चुके हैं. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक व रणनीति पर कहा कि समितियां बन गयी हैं, बैठक हो रही है. हम इस काम में उन लोगों को सुझाव दे रहे हैं, सभी लोग जुटे हुए हैं. आगे सबकुछ तय कर लिया जायेगा. बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जायेगी, इस सवाल पर कहा कि काम लगभग पूरा कर लिया गया है.रिपोर्ट के तैयार होते ही उसे सार्वजनिक कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जिसका">https://lagatar.in/the-one-whose-heart-beats-for-the-poor-is-a-true-public-servant-president/">जिसका

दिल गरीबों के लिए धड़कता है, वही सच्चा लोकसेवक : राष्ट्रपति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही