Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, नौकरी-रोजगार सहित अन्य प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Advertisement
Advertisement
Patna :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है. यह बैठक 11:30 बजे से मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में होगी. नीतीश सरकार आज बैठक में नौकरी और रोजगार सहित कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है. बता दें कि पिछले सप्ताह स्वतंत्रता दिवस होने के कारण कैबिनेट की बैठक नहीं हो पायी थी. इसलिए नीतीश कुमार ने आज बैठक बुलाई है. (पढ़ें, पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/five-day-advance-investigation-training-course-for-asi-rank-policemen-started/">पुलिसकर्मियों

का पांच दिवसीय एडवांस इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग कोर्स शुरू)

पिछली कैबिनेट की बैठक में 9 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

बता दें कि नीतीश कुमार ने इससे पहले 8 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलायी थी. जिसमें कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी थी. नीतीश सरकार ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना नियमावली 2008 के नियम में संशोधन किया था. साथ ही दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रवासी मजदूरों को एक लाख की जगह दो लाख अनुदान देने का फैसला किया था. वहीं विकलांग होने पर एक लाख की अनुदान राशि देने पर मुहर लगी थी. इसके अलावा बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने के लिए 542 करोड़ की स्वीकृति दी गयी थी. वहीं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 409 करोड़ से अधिक की राशि को स्वीकृति मिली थी. इसे भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/dumri-by-election-shibu-soren-and-avinash-pandey-will-campaign/">डुमरी

उपचुनाव : शिबू सोरेन और अविनाश पांडेय प्रचार में उतरेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही