Search

 
 
 

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 
Patna : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है. मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम चार बजे आयोजित बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत बिहार मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे. इस बैठक में नीतीश सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है. दूसरी कैबिनेट की बैठक में बिहार विधान मंडल के बजट सत्र 2024-25 के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

पिछली बैठक में अलग से खेल विभाग के गठन को मिली थी मंजूरी

इससे पहले बीते 8 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. नीतीश सरकार ने बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन करने को मंजूरी दी थी. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का का फैसला लिया था. मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, पंच समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया था. साथ ही आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का भी मानदेय बढ़ाया गया था.

15 साल या उससे अधिक पुरानी गाड़ियों को कार्यालयों से हटाने का लिया गया था फैसला

इससे पहले पांच दिसंबर को भी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी. इसमें 15 साल या उससे अधिक पुरानी गाड़ियों को कार्यालयों से हटाना शामिल था. इसके अलावा निबंधित यानी स्क्रेपिंग के माध्यम से इन गाड़ियों को स्केप करना, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर डेढ़ लाख रुपये तक की छूट और इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए नीति बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी थी. बिहार के 6 प्रमुख नगर पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णियां के लिए 400 सिटी बसे खरीदने का फैसला लिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही