Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम नीतीश ने सहायक उर्दू अनुवादकों को दिया नियुक्ति पत्र

Patna: बिहार में युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कार्यक्रम के दौरान 50 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. वहीं बाकी लोगों को उनके जिलों में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. कुल मिलाकर 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इस दौरान सीएम ने मोहतरमा शना, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहतरमा फातमा नूरी, अनु कुमारी, मोहम्मद मासुम आलम, मोहतरमा गुलशन फिरदौस, मोहम्मद शाहिद रसी, राजकुमार आजाद को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया. सीएम नीतीश ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. इनमें से पचास सहायक उर्दू अनुवादकों को यहां से नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है, शेष युवाओं को आज ही सभी जिलों में नियुक्ति-पत्र वितरित किया जा रहा है. मैं सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि उर्दू अनुवादक, उर्दू निदेशालय के अंतर्गत कार्य करते हैं जो मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अधीन आता है. ये कर्मी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरों के कार्यालयों में उर्दू लिखने-पढ़ने एवं उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार का कार्य करते हैं. सीए ने कहा कि अब हमने निर्णय किया है कि सहायक उर्दू अनुवादकों के पदों को बढ़ाकर दो गुणा कर दिया जाय. इससे सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या बढ़कर 3,306 हो जायेगी. जो सहायक उर्दू अनुवादकों की वर्ष 2005 से पह पहले की संख्या के सात गुणा से भी अधिक हो जायेगी. हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खाली पदों एवं नये पदों पर तेजी से बहाली की जाय. इसे भी पढ़ें –  इंडियन">https://lagatar.in/indian-express-100-powerful-indians-pm-modi-number-one-rahul-at-ninth-place-hemant-soren-at-40/">इंडियन

एक्सप्रेस के 100 पावरफुल भारतीय, पीएम मोदी नंबर वन, राहुल नवें स्थान पर, 40 पर हेमंत सोरेन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही