Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्शन में नीतीश सरकार, जल्द शराब माफियाओं की अवैध संपत्ति होगी जब्त

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार में शराबबंदी के बावजूद आसानी से शराब उपलब्ध है.शराब माफिया मनमाने कीमतों पर शराब बेचते हैं. इसे लेकर अब नीतीश सरकार जल्द बड़ा एक्शन लेने जा रही है. दरअसल, राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED को प्रस्ताव भेजा है. इसमें 21 शराब माफियाओं की राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी अर्जित अवैध संपत्ति को अटैच करने का प्रस्ताव है. ईडी द्वारा इस पर एक्शन लेते हुए तीन शराब माफियाओं के खिलाफ इसीआर भी दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें-FSL">https://lagatar.in/hcs-double-bench-refuses-to-stay-fsl-assistant-director-appointment-process-lpa-dismissed/">FSL

सहायक निदेशक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक से HC की डबल बेंच का इनकार, LPA निष्पादित

पीएमएल के तहत संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव

इस सूची में जिन लोगों के नाम हैं उन सभी शराब माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए सरकार ने पीएमएल यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्री एक्ट के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा है. पीएमएल के तहत ईडी ही एक ऐसी एजेंसी है जो कार्रवाई करने में सक्षम है.

चार शराब माफियाओं की संपत्ति अटैच

अब तक 4 बड़े शराब माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने जब्त की है. दरअसल, मद्य निषेध विभाग की टीम जिस तरीके से शराबबंदी कानून का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए बिहार के बाहर के शराब माफियाओं की गिरफ्तारी कर रही है. वैसे में इन माफियाओं द्वारा अर्जित की जाने वाली संपत्ति पर भी विभाग की नजर है. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/doubts-on-high-court-bar-association-election-after-jsbcs-letter-observer-said-election-will-not-be-held-by-keeping-rules-in-mind/">हाईकोर्ट

बार एसोसिएशन चुनाव पर संशय, JSBC के पत्र के बाद ऑब्जर्वर ने कहा- नियम ताक पर रख कर नहीं होगा चुनाव
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही