Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, 160 विधायकों का मिला साथ

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार विधानसभा में बुधवार को महागठबंधन सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया. विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 160 विधायक रहे. इस दौरान भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. इसे लेकर नीतीश कुमार ने विधायकों पर तंज भी कसा. नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब भाग रहे हैं, जरूर आलाकमान का आदेश मिला होगा. नीतीश ने कहा कि राजद और जदयू ने बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है. देशभर के नेताओं ने मुझे फोन किया और इस फैसले पर बधाई दी. मैंने उन सभी से 2024 में मिलकर चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने यह जानकारी मीडिया को दी. विजय कुमार सिन्हा चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता इधर भाजपा ने विजय कुमार सिन्हा को विधायक दल का नेता चुना है. वहीं सम्राट चौधरी पार्टी के विधान परिषद के नेता चुने गए. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-vidhan-sabha-speaker-vijay-sinha-resigned-said-worked-without-any-malice-and-greed/">बिहार

विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा, कहा- बिना किसी द्वेष और लोभ-लालच के काम किया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही