Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में दंगों के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार- ओवैसी

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों नेताओं के निशाने पर हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया. इसके पीछे साजिश है. बिहार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ये जानते थे कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी वहां अशांति थी. उन्हें कोई पछतावा नहीं है, उन्होंने इफ्तार में भी शिरकत की थी. सीएम व तेजस्वी यादव राज्य के मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-36.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ओवैसी ने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है. नीतीश इफ्तार की पार्टी में जाते हैं, लेकिन हिंसा रोकने में नाकाम रहे, उन्हें दंगे का अफसोस नहीं है. इफ्तार पार्टी में चले गए. बिहार में दंगों के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार है. बता दें कि बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान रोहतास जिले के सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हिंसा भड़क उठी थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें:  कसमार">https://lagatar.in/kasmar-30-artists-selected-in-talent-search-in-singhpur/">कसमार

: सिंहपुर में प्रतिभा खोज में 30 कलाकारों का चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही