Search

 
 
 

नीतीश पीएम मोदी के पैरों के नीचे चले गए- लालू

 

पटना में इंडिया गठबंधन की महारैली में विपक्षी नेताओं ने जमकर नीतीश पर साधा निशाना

Patna: रविवार को पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हुई. इसमें राहुल गांधी, खड़गे, लालू प्रसाद यादव समेत कई दिग्गज शामिल हुए. इस दौरान सभी नेताओं ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया. लालू ने कहा कि नीतीश पलटते रहते हैं. कभी हमारी तरफ तो कभी बीजेपी वालों की तरफ. इस बार तो वो पीएम मोदी के पैरों के नीचे चले गए. नीतीश कुमार पर मीम्स वीडियो बन रहे हैं. क्या उनको शर्म नहीं आती है. लालू ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें बीजेपी को सत्ता से हटाना है.

इसे पढ़ें- एमपीएल">https://lagatar.in/mani-jn-tatas-birth-anniversary-celebrated-with-much-fanfare-in-mpl-ceo-said-tata-is-known-for-its-values-and-ideals/">एमपीएल

में धूमधाम से मनी जेएन टाटा की जयंती, सीईओ बोले-टाटा अपने मूल्यों एवं आदर्शों के लिए जानी जाती है

नीतीश हमारी तरफ लौटे तो धक्का मिलेगा

लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव को पता था कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. जब हमारी साझा सरकार थी तो किसी तरह कि कोई गलत बात नहीं हुई थी. फिर भी नीतीश कुमार बिना कुछ कहे पलट गए और बीजेपी वालों से हाथ मिला लिया. अब नीतीश फिर हमारी तरफ लौटेंगे तो हमारी तरफ से उन्हें धक्का मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- सात">https://lagatar.in/kumud-sahay-became-jamtara-dc-gholap-ramesh-gorakh-was-made-chatra-dc/">सात

IAS का तबादला, कुमुद सहाय जामताड़ा और घोलप रमेश गोरख बने चतरा डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही