Search

नीतीश अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं, बिहार की जनता बदहाल – गिरिराज सिंह

- बिहार आज आर्थिक बदहाली में चल रहा है - 13646 भूमिहीनों को अभी तक जमीन नहीं दिया गया है Ranchi: सीएम नीतीश कुमार कई बार यह आरोप लगा चुके हैं कि केंद्र सरकार बिहार को पैसे नहीं देते हैं. इस वजह से कई योजनाएं अटकी हैं. रविवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खंडन किया. इस दौरान नेता विरोधी दल बिहार विधान परिषद सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. गिरिराज ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री एनडीए से अलग होने के बाद बिहार को केंद्र से पैसे ना देने का आरोप लगाते रहते हैं. बिहार आज आर्थिक बदहाली में चल रहा है. अगर केंद्र पैसा न दे तो बिहार के अफसरों और नेताओं के गाड़ियों का डीजल खत्म हो जाएगा. गिरिराज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में बड़ी राशि दी गई है. गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है. यह सिर्फ अपनी सरकार को बचाने के लिए काम कर रही है. 13646 भूमिहीनों को अभी तक जमीन नहीं दिया गया है. बिहार सरकार ने डेढ़ लाख आवेदकों का आवंटन अभी तक विभाग में अटका कर रखा है. नीतीश कुमार अपनी गद्दी को बचाने में लगे हुए हैं. केंद्र सरकार बिहार की मदद कर रही है फिर भी नरेंद्र मोदी को गाली दी जा रही है. यह कैसी राजनीति है. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-pm-modis-policies-increased-womens-inclination-towards-bjp-renuka-murmu/">बेरमो

: पीएम मोदी की नीतियों से भाजपा की तरफ बढ़ा महिलाओं का झुकाव : रेणुका मुर्मू

नीतीश जनता को बरगला रहे हैं

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार भोली भाली जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं. केंद्र अगर पैसा नहीं दिया तो बिहार में 31,000 करोड़ कहां से आवंटित हुआ. केंद्र सरकार अगर मदद नहीं करे तो बिहार में अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियों का डीजल खत्म हो जाएगा. इनकी गाड़ियों की बत्ती बंद हो जाएगी. बिहार सरकार पर कहावत सही बैठ रही है माल महाराज का, मिर्जा खेले होली. 1 लाख 66 हजार करोड़ रुपए भारत सरकार ने बिहार को 8 साल में दिया है. इसलिए इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है. नहीं गिरिराज ने कहा कि मनरेगा के लिए हर पंचायत में वाट्सऐप ग्रुप बनेगा. इसमें उन सभी जनप्रतिनिधि को रखा जाएगा, जो हारे हैं या जीते हैं. जो भी काम होगा, वो पारदर्शी तरीके से होगा. बिहार इसे नहीं कर रहा है. मार्च तक इंतजार करूंगा, नहीं तो लेबर बजट रोक दूंगा. गिरिराज अब पैसे नहीं देने के मामले पर गंभीर होते जा रहे हैं. इसके साथ राज्य में मनरेगा के तहत हो रहे कार्य भी नजर है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-voting-on-february-27-dc-reviewed-the-works-at-the-dispatch-center/">रामगढ़

उपचुनाव : 27 फरवरी को मतदान, डीसी ने डिस्पैच सेंटर में कार्यों का लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp