Search

 
 
 

नीतीश जी इस अनर्थ को रोकिए, अटल जी ने आपको क्या कुछ नहीं दिया : बाबूलाल

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने बिहार के नीतीश कुमार से गुहार लगायी है. उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि आपके राज में हो रहे अर्नथ को रोकिए, क्योंकि आपको अटल जी ने क्या कुछ नहीं दिया. लेकिन आपकी सरकार में उनका अपमान होगा, ऐसा सोचा नहीं था. दरअसल मसला बिहार के राजधानी पटना के कंकड़ाबाग स्थित अलट बिहारी वाजपेयी पार्क का है. जहां पर आधिकारिक रूप से तेजप्रताप यादव ने उनका नाम हटा कर कोकोनट पार्क अंकित करा दिया है. बाबूलाल मरांडी ने यह गुहार ट्वीट कर लगायी है.

बाबूलाल ने अपने ट्वीट में लिखा

बाबूलाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि पटना के कंकड़बाग स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क को आधिकारिक रूप से तेजप्रताप यादव कोकोनट पार्क कर देंगे. नीतीश जी, इस अनर्थ को रोकिए...अटल जी ने आपको क्या कुछ नहीं दिया, लेकिन उनका अपमान आपकी ही सरकार में होगा, ऐसा सोचा न था. इसे भी पढ़ें – चंद्रयान-3">https://lagatar.in/chandrayaan-2-activated-as-soon-as-it-came-in-contact-with-chandrayaan-3/">चंद्रयान-3

के संपर्क में आते ही सक्रिय हुआ चंद्रयान-2
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही