Search

 
 
 

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

 
Mumbai : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. मुंबई के मातोश्री में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने स्वागत किया. इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार देश के लिये कुछ भी काम नहीं कर रही.
उद्धव ठाकरे ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट में साबित हो गया कि किस तरह से लोकतंत्र की हत्या हो रही है. मेरी लड़ाई देश और मेरे राज्य के लिए है.
नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी उद्धव ठाकरे से मिलकर शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी और बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे.
इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-women-of-neemdih-will-become-financially-independent-by-making-bangles-from-lacquer/">चांडिल

: लाह से चुड़ी बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी नीमडीह की महिलाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही