Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- देश की आजादी को नहीं जानते PM

Purnia: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित महागठबंधन की रैली में नीतीश कुमार सहित महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए. लालू प्रसाद यादव इस रैली में ऑनलाइन जुड़े. सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बीजेपी के नेताओं पर जमकर हमला बोला. और कहा कि देश की आजादी को नहीं जानते पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह. ये लोग तो अपनी पार्टी के नेताओं को भी नहीं जानते हैं, बस हर चीज पर कब्जा करते हैं. साल 2024 का चुनाव होगा तो 100 सीट भी उनको नहीं मिलेगी. सब एकजुट हो जाएंगे तो बहुत बड़ी चीज होगी. मैं इसी का इंतजार कर रहा था. इसे भी पढ़ेंमनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-fifth-annual-festival-of-ganesh-temple-the-destroyer-of-obstacles-was-celebrated-with-great-fanfare/">मनोहरपुर

: विघ्न विनाशक गणेश मंदिर का पंचम वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-395.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के नेता कहते हैं कि मैंने जीतन राम मांझी को धोखा दिया. मैंने ही उनको मुख्यमंत्री बनाया था तो क्या धोखा दिया. बीजेपी अब मांझी को अपनी तरफ करने में लगी है. बीजेपी जानती है कि मांझी इधर उधर नहीं जाएंगे. साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया है. आठ साल में केंद्र की तरफ से मात्र 69 लाख मिले, करोड़ों मिलने थे. पूर्णिया में एयरपोर्ट बनना था. मैं कितनी बार आया, लेकिन नहीं बना. आज तक कुछ नहीं किया. हम जमीन देने के लिए तैयार हैं. वो कुछ शुरू नहीं कर रहे. बस आकर उनको बोलना है, करना कुछ नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-396.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी वाले अपने नेताओं को ही नहीं याद करते. अटल जी, अरुण जेटली, आडवाणी, किसी का नाम नहीं लेते हैं. ये किसी के नहीं हैं. इनके पास अनुभव नहीं है. मेरे बारे में कहते हैं कि जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दिया. अब ये कैसे कह सकते. हम तो उस वक्त जनता दल में ही थे तो कैसे धोखा दिया. इसे भी पढ़ेंCJI">https://lagatar.in/cji-expressed-concern-over-the-suicide-incidents-of-students-said-the-institute-should-think-where-was-the-mistake/">CJI

ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा, संस्थान सोचें, कहां गलती हुई…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही