Search

 
 
 

Bihar News: NDA की बैठक में शामिल हुए नीतीश कुमार, 15 अगस्त के बाद सीएम करेंगे जिलों का दौरा

लोक सेवा आवास में सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक में बिहार के सर्वांगीण विकास तथा जलकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई.
 

Patna: लोक सेवा आवास में सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक में बिहार के सर्वांगीण विकास तथा जलकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

इस बैठक में पूर्व सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय क्षा, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए.

 

बैठक में फैसला लिया गया कि 15 अगस्त से सीएम चौधरी जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. एक फैसला यह भी लिया गया है कि एनडीए में शामिल विभिन्न दलों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हर तीन महीने में आयोजित होगी. इस बैठक में सीएम के साथ एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों को जगह दी जाएगी.


बैठक को संबोधित करते हुए सीएम चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार की तारिफ करते हुए कहा कि उन्होंने एनडीए के नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है.


सीएम ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक माह जनकल्याण के लिए 5 विशेष कार्य दिवस निर्धारित किए हैं. इसके तहत हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को प्रखंड स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किया जाता है. इनमें प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर हर हाल में निपटारा करना निर्धारित किया गया है.

 
इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मार्च से पहले सभी जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.


20 सूत्री और नागरिक परिषद से प्राप्त सुझावों के आधार पर जिलास्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा. सभी घरों को सोलर युक्त बनाने के अभियान में एनडीए नेता और कार्यकर्ता सहयोग करेंगे. एक करोड़ नए पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाया जाएगा. प्रत्येक तीन महीने पर सीएम और एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी.


वहीं बैठक से पहले जदयू संगठन में जगह नहीं मिलने से पार्टी के कई नेता नाराज दिखे. जदयू नेता छोटू सिंह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से कहा कि बोलिएगा तो पार्टी छोड़कर चले जाएंग. इसके बाद जदयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं हैं. इसके बाद जदयू ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही