Search

 
 
 

नीतीश कुमार ने चार आयोगों को किया भंग, नये सिरे से किया जायेगा पुनर्गठन

 
Patna :  बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल एक्शन में हैं. नीतीश कुमार एक-एक कर राज्य में कई बदलाव कर रहे हैं. 38 जिलों की 20 सूत्री समिति को भंग करने के बाद नीतीश ने राज्य के चार आयोगों को भी भंग कर दिया है. सीएम ने जिन आयोगों को भंग करने का आदेश दिया है, उनमें अतिपिछड़ा आयोग, महादलित आयोग, अनुसूचित जाति आयोग और अनुसूचित जन जाति आयोग शामिल है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार बदलने के बाद अब नये सिरे से इन आयोगों का पुनर्गठन किया जायेगा.

10 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे नीतीश

बिहार में 28 जनवरी को सत्ता में बदलाव हुआ था. नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने की घोषणा की. इसके बाद वो सीधे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को अपना इस्तीफा सौंपा. राज्यपाल ने नीतीश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इसके बाद नीतीश कुमार ने शाम चार बजे 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. हालांकि अब तक इन 8 मंत्रियों को कोई विभाग नहीं सौंपा गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे. विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार 12 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव किया जायेगा.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही