Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार में बालू माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं- सुशील कुमार मोदी

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं. दरअसल पटना के बिहटा में हुए बालू माफिया के महिला इंस्पेक्टर पर हमले के बाद से ही लगातार बीजेपी के नेता नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं. सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में लालू और बालू का रिश्ता अटूट है, इसलिए RJD के सत्ता में आते ही बालू माफिया का दुस्साहस बढ़ गया है. और इसी का परिणाम है महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला. बालू माफिया आरजेडी की पॉलिटिकल फंडिंग करता है. नीतीश कुमार ने खनन विभाग लालू प्रसाद की पार्टी को सौंप कर बिल्ली को दूध की रखवाली देने-जैसा फैसला किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-342.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछले छह माह में पुलिस पर बालू माफिया के हमले के एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुई हैं. बिहटा-मनेर-विक्रम इलाके में राजनीतिक संरक्षण-प्राप्त बालू माफिया के हमले की एक घटना में 1000 राउंड गोलियां चली थी. नीतीश कुमार में बालू माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है, इसलिए अवैध खनन बढ़ रहा है और राजस्व वसूली घट रहा है. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/18-districts-of-jharkhand-are-in-grip-of-corona-51-new-patients-found-active-case-264/">झारखंड

के 18 जिले कोरोना की चपेट में, मिले 51 नये मरीज, एक्टिव केस 264
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही