Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने कभी भी अपने आप को PM उम्मीदवार घोषित नहीं किया - जीतन राम मांझी

Nalanda : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के पीएम उम्मीदवार को लेकर हो रही चर्चा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी अपने आप को पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, विपक्षी एकता को एक करने में नीतीश कुमार जुटे हुए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि भारत के गृह मंत्री, भारत के प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति से यदि काम होगा तो मुलाकात होगी. दसरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी. बता दें कि 13 अप्रैल (गुरुवार) को जीतन राम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद से ही लगातार देश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं इस पूरे मामले पर जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कर दिया हैं कि उनकी ये मुलाकात राजनीतिक नहीं बल्कि गैर राजनीतिक थी. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-father-killed-in-ied-blast-son-seriously-injured/">चाईबासा

: आईईडी ब्लास्ट में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही