Kaimur: नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को भभुआ पहुंचे. वहां तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने लालू प्रसाद यादव की ओर से नीतीश कुमार की वापसी को लेकर दिए गए बयान पर अपनी बात कही. तेजस्वी बोले, पिताजी ने जो बात कही थी तो हम अपने पिताजी को समझाए. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारियों की बदौलत सरकार चला रहे हैं. वे प्रगति यात्रा नहीं, दुर्गति यात्रा पर निकले हुए हैं. इसमें बिहार का दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो रहा है. बिहार एक गरीब राज्य है और इतना पैसा मुख्यमंत्री के भ्रमण पर खर्च किया जा रहा है. कहा कि इतना पैसा खर्च करने पर भी मुख्यमंत्री जनता से बात नहीं करते. वह सिर्फ अपने कुछ ट्रेंड अधिकारियों से ही बात करते हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को बोलने नहीं दिया जाता है. कहा कि जब हमारे साथ उनकी सरकार बनी थी तो वह मीडिया से भी बात करते थे और जनता से भी. हमारे सरकार में रहते कभी भी पेपर लीक नहीं हुआ और हटने के बाद ऐसा हो रहा है. नीतीश जी के राज में शिक्षक समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे तो डंडा खा रहे थे. उनको हम राज्यकर्मी का दर्जा दिलवाए. वहीं तेजस्वी यादव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर भी अपनी बात कही. कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए आंदोलन को हाईजैक कर चुके हैं. उनके इस कदम से छात्रों पर एफआईआर हुई और लाठियां भी चलीं. अगर हमको इस आंदोलन का क्रेडिट लेना होता तो गांधी मैदान भर देते लेकिन छात्रों ने आंदोलन को राजनीति से दूर रखने की बात कही थी. हमने छात्रों के मुद्दे को लेकर दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं मिला. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य
चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Leave a Comment