Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे, देश का नेतृत्व कैसे करेंगे- सुशील कुमार मोदी

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. उनके दिल्ली दौरे को लेकर बीजेपी के नेता लगातार उनपर हमला कर रहे. इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला, उन्होंने कहा नीतीश कुमार एक ऐसी नाव पर सवार हो रहे हैं जिसमें छेद ही छेद है. कांग्रेस एक डूबता जहाज है. राजस्थान में सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं. नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे, उपचुनाव नहीं जीत पा रहे, वे देश का नेतृत्व करेंगे, विपक्षी दलों को एक करेंगे, कौन उन्हें स्वीकार करेगा?. बता दें कि नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीयअध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि अगर बीजेपी को 2024 में हराना है तो विपक्षी एकता को मजबूत करना होगा. इसे भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-raised-slogans-in-barwadda-police-station-catch-the-killers-not-the-family-members/">धनबाद:

बरवाअड्डा थाना में ग्रामीणों ने लगाए नारे- हत्यारों को पकड़ो परिजनों को नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही